{"_id":"6ae034d3b74a6e7ac70eca8a","slug":"diksha-vohra-become-lieutenant-in-the-army-medical-corps-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पिता ने सेना में 24 साल तक दी सेवा, अब बेटी बनीं लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पिता ने सेना में 24 साल तक दी सेवा, अब बेटी बनीं लेफ्टिनेंट
Tue, 27 Oct 2026 10:51 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:51 AM IST
सार
बरेली के भरतौल गांव की दीक्षा वोहरा भारतीय सेना के आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ दीक्षा वोहरा
- फोटो : स्रोत- स्वयं
विस्तार
बरेली के भरतौल गांव की निवासी दीक्षा वोहरा भारतीय सेना के आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि उनके पिता राम सिंह वोहरा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बंगाल इंजीनियर्स में 24 वर्ष तक देश की सेवा की। अब बेटी ने सेना में अधिकारी बनकर परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
दीक्षा की मां गीता देवी ने बताया कि बेटी की उपलब्धि से परिवार गौरवान्वित है। दीक्षा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है। पूर्व प्रधान रीतराम ने दीक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करेंगी।
विज्ञापन