फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Digital libraries will be operated in nine PM SHRI schools.

Bareilly News: नौ पीएमश्री विद्यालयों में संचालित होगी डिजिटल लाइब्रेरी

Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be operated in nine PM SHRI schools.
बरेली। जिले में तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई पहल की गई है। इसके तहत पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अब डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से 500 से भी अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले के 27 पीएमश्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना है। पहले चरण में नौ जगह काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों के लिए विशेष डिजिटल लाइब्रेरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के नौ पीएमश्री विद्यालयों के अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र के दौरान आईड्रीम एजुकेशन के विशेषज्ञ अजय कुंडू ने शिक्षकों को स्मार्ट कक्षाओं में डिजिटल सामग्री के समुचित उपयोग और लाइब्रेरी के प्रभावी संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग (पीएएल) तकनीक पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रणाली विद्यार्थियों के लर्निंग गैप की पहचान करने में बेहद कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए इसमें विशेष टेस्ट भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी व्यवस्था पूरी तरह से ऑफलाइन काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed