फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Digital attendance of students has increased the problems of teachers.

Bareilly News: विद्यार्थियों की डिजिटल अटेंडेंस ने बढ़ाई शिक्षकों की परेशानी

Fri, 17 Oct 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Digital attendance of students has increased the problems of teachers.
बरेली। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अटेंडेंस ऑनलाइन दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क और सर्वर की समस्या के कारण शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। हर विद्यालय में उपस्थिति के मानक भी 85 प्रतिशत रखे हैं। डिजिटल अटेंडेंस दर्ज न होने पर बीएसए ने शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि बहेड़ी, भदपुरा, शेरगढ़ जैसे विकासखंड के विद्यालयों में नेटवर्क की समस्या है, जिससे एक नहीं कई ऑनलाइन सरकारी काम अटक जाते हैं। तो वहीं जिले के 600 से अधिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का कहना है कि हमें टैबलेट तो मिले हैं, लेकिन सिम ही नहीं मिला, और पर्सनल सिम का इस्तेमाल करने के बावजूद सर्वर ठीक से कार्य नहीं कर रहा।
विज्ञापन

भदपुरा क्षेत्र के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) विवेक सक्सेना ने बताया भदपुरा के अधिकांश विद्यालय शहरी क्षेत्र से 60 किलोमीटर तक की दूरी पर भी स्थित हैं, ऐसे में नेटवर्क सबसे बड़ी समस्या बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शेरगढ़ की एआरपी महिमा ने बताया शेरगढ़ के विद्यालय 70 किलोमीटर दूरी पर हैं, एप नहीं चलता है। वहीं फतेहगंज पश्चिमी के प्राथमिक विद्यालय टिटौली के सहायक अध्यापक लक्ष्मी चंद्र ने बताया हमारे विद्यालय में प्रयास किया जा रहा है कि सभी छात्रों की उपस्थिति समय से लग जाए, लेकिन इस कार्य को करने में करीब आधा घंटा लगता। संवाद

--


डिजिटल अटेंडेंस का आदेश शासन से आया है। छात्र हित में इस कार्य को सभी शिक्षकों को करना है। नेटवर्क की समस्या कुछ विद्यालयों में हो सकती है, लेकिन सभी विद्यालयों में नहीं हो सकती। - संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed