फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DIG Ajay Sahani receives President's Gallantry Medal for the third time.

Bareilly News: डीआईजी अजय साहनी को तीसरी बार मिला राष्ट्रपति वीरता पदक

Mon, 17 Aug 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
DIG Ajay Sahani receives President's Gallantry Medal for the third time.
बरेली। डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी को तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक से नवाजा गया है। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आयोजित समारोह में डीजीपी राजीव कृष्ण ने उन्हें यह सम्मान दिया।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के मुताबिक अजय कुमार साहनी को यह पदक वर्ष 2020 में मेरठ के एसएसपी पद पर तैनाती के दौरान किए गए साहसिक ऑपरेशन के लिए प्रदान किया गया है। मेरठ पुलिस ने उनके नेतृत्व में कुख्यात अपराधी चांद उर्फ काले को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र और लूट का सामान उसके पास से बरामद किया गया था। चांद पर मेरठ जोन स्तर से एक लाख रुपये और सहारनपुर रेंज स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अजय साहनी को दो बार पहले भी वीरता के लिए इसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

कुख्यात बदमाश था काले

चांद उर्फ काले अंतर जनपदीय लुटेरे गिरोह का सरगना था। उसके खिलाफ करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज थे। वह मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में बैंक लूट, व्यापारियों से लूट, सराफा दुकानों व पेट्रोल पंप लूट की घटनाएं करता रहता था। चोरी के भी कई मामले उस पर दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed