फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Difficulty in finding the infected by registering wrong name and address'

‘नाम-पता गलत दर्ज कराने से संक्रमितों को ढूंढने में आ रही दिक्कत’

Wed, 29 Jul 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
'Difficulty in finding the infected by registering wrong name and address'
अधिकारियो के साथ कमिश्नरी में बैठक करते मुख्या सचिव और विकास आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास आयुक्त को कोविड कंट्रोल रूम स्टाफ ने बताई परेशानी

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे दायरे के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन ने स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले कलक्ट्रेट में बने कोविड कंट्रोल रूम को चेक किया। स्टाफ से संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। स्टाफ ने बताया कि टेस्टिंग कराने वाले तमाम ऐसे लोग अपना नाम-पता और मोबाइल नंबर गलत दर्ज करा देते हैं। इससे रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें ढूंढने और हॉस्पिटल तक पहुुंचाने में दिक्कत होती है।

मुरादाबाद से हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस में उतरने के बाद दोनों ही अधिकारी दोपहर करीब पौने तीन बजे कलक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम पहुंचे। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने दोनों अफसरों को बताया कि संक्रमित मिलने के चार घंटे के अंदर सर्विलांस टीम की मदद से मरीज को अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता है। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि मरीजों के लिए अभी 86 एंबुलेंस की व्यवस्था है। मरीजों को होम आइसोलेट भी किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि कंट्रोल रूम में पहले राशन और दवाइयां न मिलने की शिकायतें ज्यादा आ रही थीं लेकिन अब कोविड से संबंधित शिकायतें ही मिल रही हैं। स्टाफ ने बताया कि कई मरीजों के नाम-पते गलत होने से उन तक पहुंचने के लिए पुलिस की मदद भी लेनी पड़ती है। इस दौरान कमिश्नर रणवीर प्रसाद, सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed