{"_id":"6a513fa521d2da35740b13e4","slug":"difficulty-in-filling-seats-for-several-courses-in-womens-colleges-bareilly-news-c-4-bly1053-922635-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला महाविद्यालयों के कई पाठ्यक्रमों में सीटें भरना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला महाविद्यालयों के कई पाठ्यक्रमों में सीटें भरना मुश्किल
Sat, 11 Jul 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले के तीनों महिला महाविद्यालयों में कई पाठ्यक्रमों में सीटें भरना मुश्किल हो रहा है। यहां बीएससी जीव विज्ञान की सीटें लगभग भर चुकी हैं। बीए व बीएससी गणित और बीकॉम जैसे कोर्स में सीटें खाली रह गई हैं। शिक्षकों का कहना है की सीटें भरने के लिए अन्य महाविद्यालयों से संपर्क साध रहे हैं।
रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार ने बताया कि बीएससी जीव विज्ञान ग्रुप में ईडल्ब्यूएस कोटे की एक सीट खाली है। बीए में 720 में से 430 सीटें खाली हैं। बीकॉम में 160 में से 46 सीटें ही भरी हैं। बीएससी गणित में 80 में से सिर्फ नौ सीटें ही भर सकी हैं।
साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में बीए की 720 सीटों में से 250 पर प्रवेश हुए हैं। बीकॉम ऑनर्स की 60 सीटों में से 20 पर प्रवेश हुए हैं। बीएससी गृह विज्ञान की 60 सीटों में से 10 पर छात्राओं ने दाखिला लिया है। बीबीए रिटेल की 60 सीटों में से केवल दो पर प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन
कन्या महाविद्यालय भूड में बीए पाठ्यक्रम में 720 सीटों पर 30 आवेदन ही मिले हैं। इनमें से भी सिर्फ 11 छात्राओं ने ही फीस भरी है। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव एपी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में इस वर्ष सामान्य बीए व प्रैक्टिकल में बीए होम साइंस संचालित है।