फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diarrhea and malaria patients increasing in Bareilly

Bareilly News: डरा रहा डायरिया... मलेरिया के भी बढ़ रहे मरीज, जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड फुल

Mon, 13 May 2024 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 May 2024 10:27 AM IST
सार

बरेली में बारिश के बाद डायरिया और मलेरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड बीते 72 घंटे से फुल है। स्थिति यह है कि एक-एक बेड पर दो-दो मरीज उपचार करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Diarrhea and malaria patients increasing in Bareilly
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में मरीज और उनके तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भीषण गर्मी, पहली बारिश और मच्छरों के हमले का असर दिखने लगा है। मच्छरों का हमला तेज होने से जहां मलेरिया के मरीजों की तादाद बढ़ रही है, वहीं डायरिया बच्चों को तेजी से चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड बीते 72 घंटे से फुल है। 10 अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था किए जाने के बाद भी एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। वहीं शनिवार को हुई बारिश के बाद बुखार और मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी और रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में नहीं खाली हो रहे बेड
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बेड नहीं खाली हो रहे। शनिवार को डायरिया पीड़ित 11 बच्चों को भर्ती किया गया था। रविवार को पहले से भर्ती सात बच्चों को छुट्टी दे दी गई, लेकिन आठ और बच्चों को भर्ती करना पड़ा। बच्चा वार्ड में बेड कम होने और लगातार बढ़ रहे डायरिया के प्रकोप के बीच जिला अस्पताल प्रशासन अन्य विकल्प तलाश रहा है। रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही, लेकिन गंभीर मरीज इमरजेंसी में पहुंचते रहे। 
विज्ञापन


सोमवार को ओपीडी में भी बच्चों की संख्या ज्यादा रहने की आशंका है। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बच्चा वार्ड में 10 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। दवाओं की कोई कमी नहीं है। बाल रोग विशेषज्ञ की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। डायरिया पीड़ित बच्चों की संख्या ज्यादा है। अतिरिक्त  बेडों के लिए भी विकल्प पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

140 संदिग्धों की जांच, 16 मलेरिया की चपेट में
जिले में मलेरिया का हमला तेज हो गया है। रविवार को जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 4,260 मरीज पहुंचे। इसमें मलेरिया संदिग्ध 140 मरीजों की जांच की गई। 16 में मलेरिया की पुष्टि हुई। पेट व त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की तादाद ज्यादा रही। 121 लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी जारी किए गए। 27 लोगों की हेपेटाइटिस की जांच और 57 का नेत्र परीक्षण किया गया। बुखार के 269 मरीज पहुंचे। 

626 मरीज त्वचा रोगों से पीड़ित रहे। मलेरिया के मामले में जिला पहले से हाई रिस्क श्रेणी में शामिल है। ऐसे में अलर्ट जारी कर मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट को लगाया गया है। संवेदनशील गांवों में नियमित स्क्रीनिंग कराने  का निर्णय लिया गया है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह के अनुसार टीमें काम कर  रही हैं। रोकथाम के सभी उपाय किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed