{"_id":"67e9aea314b88f204a0d0bcb","slug":"dhirendra-secured-first-position-in-the-state-youth-parliament-bareilly-news-c-4-lko1064-609627-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राज्य युवा संसद में धीरेंद्र ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राज्य युवा संसद में धीरेंद्र ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय संसद में पीएम के सामने यूपी की आवाज बनेंगे धीरेंद्र
बरेली। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2025 के अंतर्गत दो दिवसीय उत्तर- प्रदेश राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद उत्सव में बरेली के धीरेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान हासिल कर नाम रोशन किया। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित विधानसभा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरु युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से किया गया। अब धीरेंद्र राष्ट्रीय संसद में पीएम मोदी के सामने यूपी की आवाज बनेंगे और अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए देश की संसद भवन में अपने विचार रखकर जनपद का नाम रोशन करेंगे।
इसमें प्रदेश से सभी नोडल जनपदों से चयनित कुल 240 प्रतिभागियों ने चयनित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें बरेली जनपद स्तर से चयनित 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि राज्य युवा संसद में बरेली के धीरेंद्र सिंह ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष, अधिकारों एवं कर्तव्यों विषय पर अपना भाषण देकर सभी को आकर्षित किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने धीरेंद्र को उत्तम वक्ता एवं राज्य युवा संसद के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।
युवा उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वक्ताओं को सम्मानित किया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रदेश भर आए युवाओं को विधानसभा मंडल में स्वागत किया। संवाद