फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhanteras 2024 buy things according to your zodiac sign on Dhanteras

Dhanteras 2024: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा; जानिए मुहूर्त

Tue, 29 Oct 2024 05:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 05:05 AM IST
सार

Dhanteras 2024: धनतेरस पर बाजार में जमकर खरीदारी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस शुभ अवसर पर राशि के अनुसार चीजों की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। जानिए कौन सी राशि के लोगों को क्या खरीदना चाहिए...

विज्ञापन
Dhanteras 2024 buy things according to your zodiac sign on Dhanteras
Dhanteras 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के साथ मंगलवार को दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। इस शुभ अवसर पर लोग घर में सुख-समृद्धि के लिए मान्यतानुसार खरीदारी करेंगे। ज्योतिषाचार्य आचार्य रमाकांत दीक्षित ने बताया कि धनतेरस के शुभ अवसर पर राशि के अनुसार खरीदारी की जाए तो धन में 13 गुना वृद्धि होती है। खासकर धातु की वस्तुओं की खरीदी के लिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह समृद्धि और सौभाग्य लाता है। प्रत्येक राशि के लोगों की अपनी विशेषताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर खरीदारी करनी चाहिए।

विज्ञापन


राशि के अनुसार करें खरीदारी 

  • मेष- चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए।
  • वृषभ- चांदी के सिक्के खरीदें।
  • मिथुन- सोने के आभूषण खरीदने चाहिए
  • कर्क- चांदी का श्रीयंत्र खरीदना शुभ साबित होगा। (इस श्रीयंत्र की पूजा करें और इसे तिजोरी में रख दें।)
  • सिंह- सोने के आभूषण, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं।
  • कन्या- पीतल के बर्तन, श्रीयंत्र या हाथी दांत की वस्तुएं भी खरीदना शुभ।
  • तुला- इलेक्ट्रॉनिक सामान, रसोई का सामान या चांदी की वस्तुएं खरीदें।
  • वृश्चिक- झाड़ू, स्टील वर्तन, जमीन, भवन खरीदना शुभ।
  • धनु- वाहन, पीतल या सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ।
  • मकर- इलेक्ट्रॉनिक सामान या नीले रंग की वस्तुएं या झाडू शुभ खरीदना शुभ।
  • कुम्भ- चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लेना चाहिए जिस पर देवी लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर बनी हो।
  • मीन- घरेलू उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पीतल के बर्तन खरीदना लाभदायक रहेगा।

संबंधित खबर- Dhanteras 2024: धनतेरस से होगी दीपोत्सव की शुरुआत, जानिए खरीदारी का मुहूर्त; दिवाली 31 अक्तूबर को

विज्ञापन

धनतेरस : 29 अक्तूबर 
  • पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 6:31 से रात 8:13 बजे तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:48 से 5:40 बजे तक।
  • प्रदोष काल : शाम 5:38 से रात 8:13 बजे तक।
  • खरीदारी का मुहूर्त : सुबह 10:59 से शाम 04:55 बजे तक।
 (ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधर के मुताबिक)

बाजार पर होगी धनवर्षा 
धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक छा गई है। सराफा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट और बर्तन बाजार की चमक और खनक दोनों बढ़ गई है। सभी सेक्टरों में ग्राहकों की आवाजाही को देखते हुए अबकी बार कारोबारियों ने बीते वर्ष से दो सौ करोड़ रुपये ज्यादा (करीब आठ सौ करोड़ रुपये) का कारोबार होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed