फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhananjay became the city police chief, Gautam was given the command of Izzatnagar.

Bareilly News: धनंजय बने शहर कोतवाल, गौतम को इज्जतनगर की कमान

Sun, 05 Apr 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay became the city police chief, Gautam was given the command of Izzatnagar.
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने कई थानेदारों के तबादले कर दिए। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को कोतवाली प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को कोतवाली से इज्जतनगर, इज्जतनगर प्रभारी विजेंद्र सिंह को बारादरी, क्राइम ब्रांच से संजय कुमार धीर को कैंट, कैंट से राजेश कुमार को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग, शीशगढ़ प्रभारी हरेंद्र सिंह को साइबर सेल, सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को शीशगढ़ का प्रभारी बनाया है। सुभाषनगर के इंस्पेक्टर क्राइम सतीश कुमार को इसी थाने में इंस्पेक्टर बनाया है।
विज्ञापन

किला थाना प्रभारी सुभाष कुमार और भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी दूसरे जिले में स्थानांतरित होने की वजह से रिलीव किए गए हैं। एसएसपी ने एएचटीयू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को किला और बहेड़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार को भमोरा का प्रभारी बनाया है। साइबर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा को बहेड़ी की कमान सौंपी है। एएचटीयू थाने के दरोगा मनोज चतुर्वेदी को प्रभारी बनाया है। शामली से आए इंस्पेक्टर बीनू चौधरी को आंवला का प्रभारी बनाया है। आंवला इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को साइबर थाना प्रभारी बनाया है। राजेश बाबू मिश्रा को बिशारतगंज से बिथरी और बिथरी प्रभारी रहे चंद्रप्रकाश शुक्ला को बिशारतगंज की कमान सौंपी है। चर्चा है कि अब उप निरीक्षकों की तबादला सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed