फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dhaba owener beaten by constabe for not giving bribe

ढाबा मालिक ने नहीं दिया वर्दी टैक्स तो गाड़ी पर बरसाए डंडे, किया चालान

Sun, 08 May 2022 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
dhaba owener beaten by constabe for not giving bribe
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड पर एक ढाबे के मालिक ने वर्दी वालों की हनक नहीं मानी तो उन्होंने उसे सबक सिखाने की ठान ली। आरोप है कि बारादरी इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज ने ढाबे पर रखा बोर्ड फेंककर बाहर खड़ी गाड़ी पर डंडे बरसाए। गाड़ी का चालान भी कर दिया। ढाबा मालिक को धमकी दे गए कि तीन दिन में ढाबा बंद करा देंगे। ढाबा मालिक की शिकायत पर आईजी ने एसपी सिटी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला बजरंग ढाबे का है। ढाबा मालिक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि उनके यहां रुहेलखंड चौकी के सिपाही आए दिन खाना खाते हैं और रुपये नहीं देते। चौकी व थाने के नाम पर दो तीन सिपाहियों का खाना पैक करवाकर ले जाते हैं। उसने गलती यह कर दी कि पिछले दो-तीन दिन से रुपये मांगने शुरू कर दिए। रुपये नहीं मिले तो खाना देना बंद कर दिया। संतोष ने बताया कि शनिवार सुबह रुहेलखंड चौकी इंचार्ज मनोज कुमार उनके यहां आए और गालियां देते हुए कहने लगे कि अब तू हम लोगों से खाने के पैसे मांगेगा। देखते है तेरा ढाबा कैसे चलता है। इसके बाद ढाबे के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी पर डंडे मारे, कवर फाड़ दिया। गाड़ी का चालान भी कर दिया। साथ ही ढाबे के सामने खड़ी ग्राहकों की गाड़ियां भी हटवा दीं। चौकी इंचार्ज धमकी दे गए कि देखते हैं कि हमारी मर्जी के बगैर कैसे ढाबा चलता है। ढाबा मालिक का आरोप है कि चौकी इंचार्ज को गए कुछ ही मिनट हुए थे कि बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक भी वहां आ गए। उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली। वहां रखा ढाबे का बोर्ड उठाकर फेंक दिया। साथ ही ढाबा मालिक को गालियां देते हुए कहा कि तीन दिन में ढाबा बंद करा दूंगा, देखता हूं किससे सिफारिश करता है। इसके बाद डरा सहमा ढाबा मालिक सीधे आईजी के यहां गया। पत्र देकर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। आईजी ने एसपी सिटी को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि अगर खाने के पैसे की बात थी तो ढाबा मालिक को पहले शिकायत करनी चाहिए थी। आज तक न तो उनसे और न किसी अधिकारी से शिकायत की गई है। सुबह उसकी गाड़ी के शीशों पर काली पन्नी चढ़ी थी इसलिए उसका चालान किया गया है। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed