फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees thronged the pagodas

Bareilly News: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Tue, 01 Aug 2023 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 01 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the pagodas
नवाबगंज। सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक के लिए सुबह से ही लोग लाइन में लग गए। कांवड़ियों के साथ महिलाओं में भी जलाभिषेक करने के लिए उत्साह देखने को मिला। नवाबगंज क्षेत्र में गंगाजल लेकर आने वालों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पंडरा गांव के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर गांव के कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। ईधजागीर, सेंथल, क्योलड़िया के शिवालयों में भी भारी भीड़ रही। क्षेत्र के गांव सिठौरा, विक्रमपुर, महमूदापुर, नवादा, किशनपुर, बिहारीपुर पीतम राम आदि गांव के ग्रामीण गंगाजल लेकर अपने-अपने गांव के शिवालय पर पहुंचे।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के गांव खैलम के कांवड़िये गुलड़िया स्थित शिव मंदिर पहुंचे। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा। आंवला क्षेत्र के शिवालयों में विशेष सजावट की गई। कई भक्त उपवास रखकर मंदिर पहुंचे। मंदिरो में भजन-कीर्तन भी किए गया। पुरैना मंदिर, सिद्धबाबा मंदिर, टेडेश्वरनाथ मंदिर, शिव मंदिर शास्त्री गली में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगीं नजर आईं। सिरौली में दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

आदर्श कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को बरेली-बदायूं मार्ग के अखा मोड़ पर कछला से गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़ियों का स्वागत कर जलपान कराया गया। इस मौके पर बेनीराम शर्मा, अरविंद सिंह, जसराज सिंह, सुधीर चौहान आदि का सहयोग रहा। मीरगंज क्षेत्र में तहसील परिसर, मढ़ी सत्याना, हुरहुरी, नगरिया सादात, सिंधौली, परौरा सहित अन्य गांव के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने हाईवे को वनवे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed