फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees drenched in the nectar rain of Hari

Bareilly News: हरि नाम की अमृत वर्षा से सराबोर हुए श्रद्धालु

Sat, 12 Aug 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 12 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees drenched in the nectar rain of Hari
बरेली। श्री रामायण मंदिर में तुलसी जयंती समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को हरि नाम की अमृत वर्षा से श्रद्धालु सराबोर हो गए। श्री रामायण संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तमाम श्रद्धालु उठकर नृत्य करने लगे।
विज्ञापन

समारोह के लिए श्री रामायण मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। अत्यंत आकर्षक विद्युत सज्जा व फूलों से सजे प्रभु के दरबार की शोभा देखते ही बनती है। यह 14 दिवसीय समारोह 23 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान भजन, कथा, नृत्य आदि कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को संकीर्तन मंडल की बहन बरखा अरोड़ा, भैया कुक्की अरोड़ा, भैया हार्दिक अरोड़ा, भैया उत्कृष्ट अरोड़ा, भैया मुकेश सांवरिया और भजन गायक जगदीश भाटिया सहित कई भक्तों ने हरि नाम रसधारा का प्रवाह किया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सचिव नवीन अरोड़ा ने बताया कि शनिवार को भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें निकुंज कामरा व आरुषि गंभीर भजन प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम में भविष्य अरोड़ा, राम अरोड़ा, आकाश अरोड़ा, धीरज मदन, अरुण अरोड़ा, कपिल अरोड़ा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed