फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devons raped by taking hostage, husband gave divorce

देवरों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पति ने दिया तलाक

Mon, 15 Nov 2021 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Devons raped by taking hostage, husband gave divorce
प्रतीकात्मक
एडीजी के आदेश पर थाना बारादरी में दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन

बरेली। दहेज के लिए ससुराल वाले हैवानियत पर उतर आए। दो देवरों ने भाभी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया जिसके बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया और तीन तलाक भी दे दिया। एडीजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह मोहम्मद माहिर के साथ हुआ था। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। उसके मायके वालों ने कई बार कुछ-कुछ रकम ससुराल वालों को दी लेकिन वे फिर भी संतुष्ट नहीं हुए। उसे जलाने की भी कोशिश की गई। वह गर्भवती हुई तो उसे घर से निकाल दिया। मायके में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उसे ससुराल ले जाने के लिए कई बार पंचायत हुई। समझौता होने के बाद एक अगस्त को पति उसे घर ले गया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के दो दिन बाद ही तीन अगस्त को देवर अनस व गौसी ने उसे कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया लेकिन किसी ने मदद नहीं की। शिकायत करने पर सास ने मुंह बंद करने की धमकी दी। कहा, किसी को बताया तो उसे तलाक दिला देगी। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। उसके परिजनों ने ससुराल वालों से शिकायत की तो उन्होंने उसके मायके आकर उसके और उसके घर वालों से मारपीट की। पति माहिर ने उसे तीन तलाक दे दिया। एडीजी के आदेश पर इस मामले में पति माहिर, सास रानी, ससुर मुदासिर, जेठ मन्जर, देवर अनस, गौसी व शाने के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed