{"_id":"5dbc8cce8ebc3e01783438e4","slug":"devlopment-bareilly-news-bly3824130191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत रोड के खूनी मोड़ को समन्वय बनाकर कराएंगे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत रोड के खूनी मोड़ को समन्वय बनाकर कराएंगे दुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘लाइब्रेरी मैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले नवागत डीएम नितीश कुमार ने शुक्रवार रात 10 बजे कलक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रदेश में कायाकल्प मिशन को लांच करने वाले 2010 बैच के आईएएस नितीश कुमार ने समन्वय बनाकर जिले के ‘कायाकल्प’ की बात कही। पीलीभीत रोड पर खूनी मोड़ जैसी छोटी समस्या पर हैरत जताते हुए उन्होंने समन्वय बनाकर इसे दुरुस्त कराने की बात कही।
रात करीब नौ बजे सर्किट हाउस पहुंचने के बाद डीएम ने मातहत अधिकारियों से मुलाकात की फिर कमिश्नर रणवीर प्रसाद से मिलने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने शहर के अधूरे प्रोजेक्ट को रफ्तार देने के लिए समन्वय से काम करने पर जोर दिया। कहा, शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता में हैं। 300 बेड का अस्पताल, सिविल एन्क्लेव, एसटीपी, लालफाटक के लिए जमीन की कमी को दूर कराने की बात कही। पूर्व में अपने प्रोजेक्ट लाइब्रेरी और मिशन कायाकल्प को संचालित करने के सीडीओ सत्येंद्र कुमार को निर्देश दिए। कहा, शिक्षा पर सतत काम करने की जरूरत है, इसके सुधार से ही स्वास्थ्य में सुधार होगा। अभिभावकों को जोड़कर शिक्षा व्यवस्था बेहतर करेंगे। बोले- बजट की कहीं भी कमी नहीं है। नगर निगम के विवाद पर बोले- समझेंगे कि समस्या कहां पर है। ग्राम पंचायत के बजट को सही से इस्तेमाल करने पर काम होगा। गांवों में खेल मैदान, नगर पंचायत में मॉडल पार्क विकसित होंगे।
आर्सेनिक प्रभावित गांवों के लिए होगी प्लानिंग
जिले में करीब 20 गांवों के पानी में आर्सेनिक और फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होने के सवाल पर उन्होंने चिंता जताई और प्लानिंग करने की बात कही। इस संबंध में उन्होंने सीडीओ सत्येंद्र कुमार से जानकारी भी ली। इन गांवों में पेयजल के लिए पाइपलाइन डालकर योजना बनाने को कहा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी प्लानिंग कराने की बात कही।