फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   development

पब्लिक ने खुद खोल दिया कुदेशिया ओवरब्रिज

Wed, 13 May 2015 02:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन

 कुदेशिया क्रासिंग ओवरब्रिज पर सरपट दौड़ने का सपना आखिर पूरा हुआ। दो साल से बन रहा पुल तैयार हो चुका है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। इस बीच पब्लिक ने खुद ही इस पुल को चालू कर लिया। सैकड़ों की संख्या में वाहन मंगलवार को इस पुल से गुजरे। हालांकि अभी इस पुल का औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है।  

विज्ञापन

कुदेशिया क्रासिंग का जाम सोचकर ही लोगों की टेंशन बढ़ जाती थी। इस ओर से गुजरने से पहले लोग दस बार सोचते थे। हार्ट मैन क्रासिंग के बाद इस क्रासिंग पर ब्रिज का खाका तैयार किया गया और करीब दो साल पहले निर्माण शुरू हुआ था। विभाग ने भी इस पुल को कंपलीट कर प्रशासन को पत्र लिखकर जानकारी दी है। कहा है कि यह पुल तैयार हो गया है और उद्घाटन कराया जा सकता है।
विज्ञापन

तैयार पुल उद्घाटन के इंतजार में कबतक रहता सो पब्लिक ने इसे खुद ही खोल दिया। मंगलवार को लोग इस पुल से ही गुजरे। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास सेन ने चिट्ठी में कहा है कि यह पुल विभाग की ओर से तैयार है और उद्घाटन कराया जा सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस ब्रिज का औपचारिक उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्फो
----
पुल लंबाई       635 मीटर
कुल लागत      19.34 करोड़ रुपये
रेलवे हिस्सा      4.21 करोड़ रुपये
कार्यदायी संस्था यूपी सेतु निगम और पूर्वोत्तर रेलवे

----
फोटो:::
पैदल यातायात को अलग ब्रिज
कुदेशिया फाटक बंद होने पर पैदल यात्री पुल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनको ज्यादा लंबा चक्कर नहीं लगाना है। रेलवे फाटक के पास ही पुल पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनायी गयी हैं। रेलवे इंजीनियर रामलाल ने बताया कि पश्चिमी छोर पर निर्माणाधीन सीढ़ियां मानक के  अनुरूप नहीं बन पायी, इसलिए तोड़ी जा रही हैं। फिर से बनाया जाएगा। क्योंकि सीढ़ियों पर चढ़ने पर टकराने की आशंका है।


सर्विस लेन बनेगी
ओवरब्रिज बनाने के बाद अब सेतु निगम जल्द ही दोनों ओर सर्विस लेन बनाने का काम शुरू करेगा। रास्ते में आ रहे सभी अतिक्रमण साफ होंगे। सहायक अभियंता वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि पुल तैयार होने पर लोग इस पुल से आने जाने लगे हैं। कुछ फिनिशिंग कार्य ही चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed