हां, अब ये आवास कुछ समाजवादी हो गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल समाजवादी आवास योजना का स्वरूप बदल दिया गया है। रामगंगा नगर के सेक्टर नौ और 10 में ‘लोहिया ग्रीन्स’ के नाम से अब बीडीए तीन मंजिला स्टोरी के बजाय 300 सिंगल स्टोरी आवास बनाएगा। प्रत्येक आवंटी को 72.50 स्क्वायर मीटर एरिया में एकल आवास बनाकर दिए जाएंगे। इसमें जमीन से लेकर छत तक खरीददार की अपनी होगी। नए डिजाइन के मुताबिक प्रत्येक आवास में ग्राउंड फ्लोर पर एक बेडरूम, एक ड्राइंग कम डाइनिंग रूम, अटैच किचन, एक टॉयलेट और कार पार्किंग की जगह मिलेगी। छत पर जाने के लिए सीढ़ियों के अलावा फर्स्ट फ्लोर पर एक रूम के अलावा एक स्टोर और टॉयलेट भी होगा। एक आवास की कीमत 24.50 लाख रुपये होगी और इसे भूकंप रोधी बनाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले रामगंगा नगर 447 आवासों को तीन मंजिला मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में बनाने की योजना थी। लोहिया ग्रीन्स में गंगा और यमुना के नाम से इन आवासों की कीमत 17.60 लाख से 26.50 लाख रुपये रखी गई थी। लोगों के इस योजना में दिलचस्पी न लेने पर बीडीए को इसमें संशोधन करना पड़ा।
पहले हम तीन मंजिल स्टोरी में ‘समाजवादी आवास’ बनाने जा रहे थे। अब इसे सिंगल स्टोरी में बनाएंगे। नए डिजाइन में मध्यमवर्गीय परिवारों को कम कीमत में अच्छे आवास उपलब्ध होंगे। -अजय सिंह, चीफ इंजीनियर बीडीए