फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   development

अगले हफ्ते शुरू होगा रामपुर बाईपास

Wed, 29 Apr 2015 01:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 29 Apr 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली-मुरादाबाद फोरलेन में अब भी कई जगह रुकावटें हैं। इसके बावूजद माना जा रहा है कि सप्ताह के अंत तक नौ किलोमीटर लंबाई वाला रामपुर बाईपास शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही रफ्तार की एक बड़ी बाधा दूर हो जाएगी। साढ़े पांच किलोमीटर लंबाई वाले मिलक बाईपास में कम से कम तीन महीने का वक्त लगेगा।
विज्ञापन

फोरलेन का यह प्रोजेक्ट 121 किलोमीटर का है। पहली जनवरी को आधा अधूरा फोरलेन शुरू कर दिया गया था। अब रामपुर बाईपास शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इस बाईपास पर रोड सेफ्टी के कुछ काम रह गए हैं जिन्हें जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। दलपतपुर में आधा किलोमीटर के फोरलेन पर काम रह गया है। मूंढापांडे थाने की जमीन हाईवे अथारिटी ने खरीद ली है, लिहाजा यहां चौड़ीकरण जल्द कर लिया जाएगा। कुछ आवासीय क्वार्टर हैं जिन्हें खाली कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में काम पूरा हो जाएगा। कुल मिलाकर बरेली से मुरादाबाद तक के फोरलेन में रफ्तार में बनी बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होने का नंबर आ गया है।

विज्ञापन

000000000000
प्रोजेक्ट की लंबाई-121 किलोमीटर
तैयार प्रोजेक्ट की लंबाई- 115 किलोमीटर
प्रोजेक्ट की लागत- 1267 करोड़
फोरलेन का निर्माण शुरू हुआ- 4 दिसंबर 2010
फोरलेन पूरा होना था- जून 2013 में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed