{"_id":"5e0fa3008ebc3e87c80fb359","slug":"developement-bareilly-news-bly390578784","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालफाटक पर अस्थायी रोड का टेंडर तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालफाटक पर अस्थायी रोड का टेंडर तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉसिंग पर जल्द शुरू होगा 320 मीटर रोड बनाने का काम
बरेली। फाइनेंसियल बिड खुलने के बाद लालफाटक क्रॉसिंग पर अस्थायी रोड बनाने का टेंडर शुक्रवार को फाइनल हो गया। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
ओवरब्रिज निर्माण के चलते ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए लालफाटक क्रॉसिंग पर 320 मीटर लंबी अस्थायी रोड का निर्माण किया जाना है। शासन से 1.22 करोड़ के बजट की स्वीकृति मिलने के बाद सेतु निगम ने इसकी टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। तकनीकी बिड के बाद बृहस्पतिवार को इसकी फाइनेंसियल बिड की प्रक्रिया हुई। इसमें दो फर्म शामिल हुई थीं। शुक्रवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर फर्म का निर्धारण किया गया। डीपीएम वीके सेन ने बताया कि अब जल्द ही अस्थायी रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे वहां आवागमन की दिक्कत दूर हो जाएगी। साथ ही ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी आसानी से किया जा सकेगा।