{"_id":"5dfa80608ebc3e87a10dfab3","slug":"developement-bareilly-news-bly3885226103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट फ्लाईओवर: 21 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट फ्लाईओवर: 21 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर की सर्विस लेन दोनों ओर से साढ़े दस-साढ़े दस मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। पेड़ों का कटान और क्षतिपूर्ति पौधरोपण के लिए सेतु निगम ने वन विभाग को 41 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सर्विस लेन बनाने के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
सेतु निगम ने इस फ्लाईओवर का काम जनवरी में शुरू कर दिया था, लेकिन वन विभाग से एनओसी न मिलने से सर्विस रोड को चौड़ा नहीं किया जा सका, जिससे यहां जाम की दिक्कत बढ़ गई थी। हाल में पीडब्ल्यूडी की रोड को चौड़ा करने के लिए वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद सेतु निगम को पेड़ों का कटान और क्षतिपूर्ति के लिए नई जगहों पर पौधरोपण कराने के लिए 41 लाख रुपये जमा करने थे। सेतु निगम ने यह धनराशि वन विभाग के पास जमा कर दी है। इसके बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर साढ़े दस-दस मीटर रोड को चौड़ा (कुल 21 मीटर) करने का रास्ता साफ हो गया है। इससे यहां जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
चौपुला के लिए पावर कारपोरेशन
को किया 3.24 करोड़ का भुगतान
फ्लाईओवर के लिए चौपुला चौराहा से बिजली लाइन और खंभों को शिफ्ट किया जाना है। यह काम न हो पाने से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों ने हाल में इस काम के लिए पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों को 3.24 करोड़ का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
सेटेलाइट पर सर्विस रोड के लिए पेड़ों का कटान सहित अन्य खर्च के लिए वन विभाग को भुगतान कर दिया गया है। चौपुला पर भी पोल और लाइन शिफ्टिंग के लिए भुगतान भी पॉवर कारपोरेशन को कर दिया गया है।
-देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम