फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   developement

लालफाटक ओवरब्रिज- प्रभारी मंत्री के बाद सेतु निगम ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 19 Dec 2019 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
developement
बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की सख्ती का असर दिखने लगा है। लालफाटक क्रॉसिंग पर अस्थायी रोड बनाने का महीनों से अटका काम शासन से 1.22 करोड़ रुपये का बजट मंजूर होते ही आगे बढ़ गया है। खुद रोड बनाने के लिए सेतु निगम ने टेंडर लगा दिए हैं। निर्माण इसी महीने शुरू करने की तैयारी है। अस्थाई सड़क बनते ही रेलवे के लिए भी पुल पर लिंटर डालने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ने दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का लिंटर डालने के लिए प्रशासन और सेतु निगम को एक सितंबर से लालफाटक रोड बंद करने के लिए चिट्ठी लिखी थी। इस दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए अस्थायी रोड बनाने की योजना बनाई गई मगर इस पर क्रियान्वयन करने में सेतु निगम के अफसर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। चार दिसंबर को श्रीकांत शर्मा ने इस पर सख्त नाराजगी जताई थी। बता दें कि ओवरब्रिज पर लिंटर डालने के लिए रेलवे लालफाटक पर ट्रैफिक बंद करना चाहता है लेकिन प्रशासन जाम लगने के अंदेशे से सड़क बंद करने पर सहमति नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इसी समस्या का हल करीब तीन महीने पहले दोनों क्रॉसिंग के पास करीब 320 मीटर लंबी अस्थायी रोड के निर्माण की योजना बनाकर ढूंढा गया था जिसके लिए शासन को 1.22 करोड़ का प्रस्ताव भी भेज दिया गया था, लेकिन इसकी अनुमति के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा था। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा से फटकार खाने के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने पैरवी शुरू की तो शासन से बजट मंजूर हो गया। अब सेतु निगम ने टेंडर भी लगा दिए हैं। बता दें कि प्रभारी मंत्री ने सेतु निगम के अधिकारियों को लालफाटक पुल हर हालत में मार्च 2020 तक पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी रोड न बन पाने से घिसट रहा काम
लालफाटकपर ट्रैफिक बंद हो गया तो बदायूं रोड के यातायात का डायवर्जन चौपुला की तरफ हो जाएगा, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने चौपुला पर फ्लाईओवर के काम को रुकवा दिया। लालफाटक पर अस्थायी रोड न बन पाने से चौपुला फ्लाईओवर का निर्माण घिसट रहा है।


लालफाटक पर अस्थायी रोड बनाने का बजट पास हो गया है। इसका ठेका देने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह काम जल्द शुरू कराया जाएगा। -देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना अधिकारी, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed