{"_id":"5de6b2e88ebc3e54a230e51f","slug":"developement-bareilly-news-bly3865514100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर रोड फ्लाईओवर- प्रभारी मंत्री के कहने पर भी आगे नहीं बढ़ा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर रोड फ्लाईओवर- प्रभारी मंत्री के कहने पर भी आगे नहीं बढ़ा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछली बार आए प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने निर्देश दिया तो बड़ा बाईपास पर बरेली-बीसलपुर मार्ग के कट पर फ्लाईओवर बनाने के लिए अधिकारियों ने तेजी दिखाई थी और सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह ने एनएचएआई मुरादाबाद के पीडी को चिट्ठी भी भेजी थी लेकिन इसके बाद आगे कुछ नहीं हुआ। यह प्रोजेक्ट जहां के तहां अटका हुआ है।
प्रभारी मंत्री की 26 सितंबर को समीक्षा बैठक में यह मामला उठा था कि बड़ा बाईपास पर बीसलपुर मार्ग से कट बन जाने से यहां आए दिन हादसे होते हैं। पहले यहां करीब सौ करोड़ से एक किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव बना भी था लेकिन बाद में उस पर भी काम रुक गया। प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने इसकी सुध ली है। सेतु निगम के सीपीएम ने एनएचएआई मुरादाबाद के पीडी को भेजे लेेटर में यह उल्लेख भी किया कि फ्लाईओवर न बनाने से यहां एक्सीडेंट हो रहे हैं। सीपीएम का बताया था कि इस संबंध में 27 दिसंबर को भी फोन से एनएचएआई मुरादाबाद के पीडी से वार्ता भी हुई थी।