फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   developement

प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम आते ही दौड़े अफसर

Wed, 04 Dec 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
developement
बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा का कार्यक्रम आते ही डीएम और एसएसपी पुलों का निरीक्षण करने निकल पड़े। चौपुला पर सेतु निगम के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि पुलिस लाइंस के अंदर बने मंदिर परिसर में दो पिलर बनने हैं जिसके पुलिस से एनओसी नहीं मिल रही। इसके बाद डीएम-एसएसपी निर्माणाधीन नकटिया पुल भी देखने पहुंचे जहां वन विभाग की एनओसी न मिलने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को फौरन यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए कि सेतु निगम को एनओसी मिल पाएगी या नहीं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा के साथ लालफाटक और आईवीआरआई पुलों का निरीक्षण करेंगे। मंगलवार को उनका कार्यक्रम आते ही सदर तहसील में समाधान दिवस में बैठे डीएम नितीश कुमार एसएसपी के साथ सीधे चौपुला पहुंचे और सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह के साथ वार्ता की। पुलिस लाइंस में दो पिलर बनाने के लिए पुलिस की एनओसी न मिल पाने का मसला उठने पर डीएम ने एसएसपी से कहा कि अगर अनुमति तुरंत दी जा सकती है तो फौरन दे दी जाए अन्यथा सेतु निगम को सीधे-सीधे मना कर दिया जाए। इसके बाद डीएम शाहजहांपुर रोड पर नकटिया पुल पर पहुंचे जहां सेतु निगम के सीपीएम ने बताया कि पेड़ काटने के लिए वन विभाग एनओसी नहीं दे रहा है। वन विभाग ने रिवाइज एस्टीमेट भी काफी बढ़ा दिया है। डीएम ने अधिकारियों से समन्वय कर इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed