फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   developement

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के टेंडरों की तीसरी बार बढ़ी तारीख

Thu, 31 Oct 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
developement
बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी के पास हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए टेंडर की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया यानी एनएचएआई ने तीसरी बार इसकी तारीख बढ़ा दी है। अब एनएचएआई के दिल्ली मुख्यालय पर इस ओवरब्रिज के लिए अब सात नवंबर को टेंडर होंगे।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर आए दिन भयंकर जाम लगता है। इससे लखनऊ और बरेली होते हुए दिल्ली जाने वालों को कई बार घंटों जाम में फंसना पड़ता है। पहले यह प्रोजेक्ट 2200 करोड़ के बरेली-सीतापुर फोरलेन के प्रोजेक्ट में ही शामिल था, लेकिन इसका कांट्रेक्ट लेने वाली इरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के बीच में काम छोड़कर भागने के बाद इस ओवरब्रिज का निर्माण भी नहीं हो सका। जुलाई में कमिश्नर रणवीर प्रसाद की खास पैरवी के बाद एनएचएआई ने हुलासनगरा पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा था। हाल में मंत्रालय ने 45.23 करोड़ की लागत से 1000 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज को बनाने की अनुमति दे दी। इसके बाद एनएचएआई ने इसके टेंडर कराने के लिए 24 और बाद में 30 अक्तूबर की तारीख तय की थी, लेकिन दोनों ही बार टेंडर नहीं हो सके। अब सात नवंबर को एनएचएआई के दिल्ली मुख्यालय पर इस काम के लिए टेंडर होंगे।
विज्ञापन

‘हुलासनगरा क्रासिंग पर 30 अक्तूबर को भी ओवरब्रिज बनाने का टेंडर किसी वजह से नहीं हो सका है। नई तारीख सात नवंबर तय हुई है। उम्मीद है कि इस दिन टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

-एनपी सिंह, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed