फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Despite being in majority, BJP rigged the elections, only SP will win

Bareilly News: बहुमत में होने के बाद भी भाजपा ने कराई धांधली, जीतेगी सपा ही

Fri, 22 Nov 2024 04:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Despite being in majority, BJP rigged the elections, only SP will win
बरेली। शहर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर उप चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस-प्रशासन के इस्तेमाल के बाद भी भाजपा को उतनी सफलता नहीं मिलेगी। सपा पांच से छह सीट जीतने जा रही है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके बाद भी भाजपा ने उपचुनाव में जिस तरह का चरित्र दिखाया है उसकी जरूरत नहीं थी। आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अधिकारी चुनाव लड़ता है, एसएसपी वोट मांगते हैं।
विज्ञापन

ऐसे अधिकारियों की भी सूची बनाई जा रही है जो निष्पक्ष नहीं रहते और संविधान की अवहेलना करते हैं। इनकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। वक्त आने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के दौरान सपा नेता शिवपाल ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि भाजपा का कोई मंत्री ईमानदार नहीं है। सब नौकरशाही के ऊपर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में खुलेआम रिश्वत चल रही है। कहा कि सपा सरकार बनेगी तो महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं को दूर करने का काम किया जाएगा। वार्ता के दौरान वीरपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, कोषाध्यक्ष अशोक यादव आदि नेता मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed