फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Desirable college is not found and rupees are also enterap in B.ed

बीएड: मनचाहा कॉलेज भी नहीं मिला और रुपये भी फंसे

Fri, 02 Aug 2019 05:09 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 02 Aug 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
Desirable college is not found and rupees are also enterap in B.ed
कतार छात्राएं - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

बीएड काउंसलिंग के दौरान कम कॉलेज चुनने वाले करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के बतौर एडवांस लिए गए पांच हजार रुपये फंस गए हैं। रुपये वापसी के लिए अभ्यर्थी परेशान हैं और विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन पर फोन कर रहे हैं लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही है।

विज्ञापन


इस बार बीएड की राज्यस्तरीय प्रवेश प्रक्रिया की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। इसके प्रवेश परीक्षा में पांच लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद करीब सवा दो लाख सीटों के लिए तीन चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को ज्यादा से ज्यादा कॉलेज भरने का मौका दिया गया था ताकि सभी को कोई न कोई कॉलेज आवंटित हो जाए। इसके बावजूद करीब 20 हजार अभ्यर्थियों ने एडमिशन के लिए विकल्प के तौर पर गिने-चुने कॉलेजों के नाम ही भरे। 
विज्ञापन


ऐसे में इन अभ्यर्थियों को कोई कॉलेज आवंटित नहीं हुआ। हालांकि दोबारा आवेदन करने के बाद उन्हें कॉलेज तो मिल गया लेकिन पहली बार फॉर्म भरने के दौरान जमा किए गए पांच हजार रुपये अब तक वापस नहीं मिले हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया बंद हुए दो सप्ताह से ज्यादा समय बीत गया है। ऐसे में अभ्यर्थी इन पांच हजार रुपयों की वापसी को लेकर परेशान हैं। तमाम छात्र-छात्राओं की शिकायत है कि वे लोग विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन पर कॉल कर रहे हैं लेकिन कोई रिसीव ही नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग के दौरान जिन अभ्यर्थियों की एडवांस फीस जमा है, वे परेशान न हों। कुछ अभ्यर्थियों के आईएफएससी कोड गलत हैं तो किसी के बैंक अकाउंट नंबर गलत हैं। अभी डाटा मिलान किया जा रहा है, इसमें 15-20 दिन का समय लगेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की फीस के पांच हजार रुपये वापस कर दिए जाएंगे- प्रो. बीआर कुकरेती, राज्य समन्वयक, बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed