{"_id":"678ff3c78e84cbe3800f9e8c","slug":"deranged-girl-wandering-on-the-road-sent-to-mental-hospital-did-not-get-treatment-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-56-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रास्ते पर भटकते विक्षिप्त युवती को भेजा मानसिक अस्पताल, नहीं मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रास्ते पर भटकते विक्षिप्त युवती को भेजा मानसिक अस्पताल, नहीं मिला उपचार
विज्ञापन
विक्षिप्त महिला
मीरगंज। मंगलवार की सुबह नौ बजे नेशनल हाईवे कुल्छा खुर्द पेट्रोल पंप के पास एक 26 वर्षीय विक्षिप्त महिला को कुछ लोगों ने भटकते देखा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मानसिक अस्पताल भेजा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने बगैर लिखा-पढ़ी महिला को लौटा दिया।
कुल्छा खुर्द पेट्रोल पंप के पास वह महिला भटक रही थी। सूचना पर उपनिरीक्षक जयप्रकाश अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी। इसके बाद पुलिस महिला को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार कर उसे एंबुलेंस द्वारा मानसिक अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन वहां पर डाक्टरों ने बिना रिपोर्ट के लेने से मना कर दिया। काफी देर तक एंबुलेंस चालक से वाद-विवाद होता रहा। इसके बाद एंबुलेंस चालक युवती को लेकर शाम तीन बजे फिर सीएचसी ले आया। इधर, सीएचसी प्रभारी डाक्टर विनय कुमार पाल ने बताया कि लिखा-पढ़ी के बाद मरीज को महिला कांस्टेबल के साथ मानसिक चिकित्सालय भेजा जाएगा, तब वह युवती को भर्ती कर लेंगे। संवाद
-- -
लिखा पढ़ी की रिपोर्ट हो रही तैयार
प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि सीएचसी से पीआई मिला है। मामले में लिखा-पढ़ी की जा रही है। इसके बाद युवती को मानसिक अस्पताल भेजा जाएगा।