{"_id":"64e065b90700649c210f5924","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-targeted-akhilesh-yadav-in-bareilly-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा मुखिया पर बरसे डिप्टी सीएम: कहा- सत्ता नहीं मिलने से बेचैन हैं अखिलेश; राहुल गांधी को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मुखिया पर बरसे डिप्टी सीएम: कहा- सत्ता नहीं मिलने से बेचैन हैं अखिलेश; राहुल गांधी को लेकर कही ये बात
Sat, 19 Aug 2023 12:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:18 PM IST
सार
शुक्रवार को बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता नहीं मिलने से बेचैन हैं। राहुल गांधी पर कहा कि वह सिर्फ ट्वीट ही करते रह जाएंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर साधा निशाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर तीखा वार किया। जब उनसे सपा मुखिया अखिलेश यादव के उस आरोप पर सवाल पूछा गया कि भाजपा की विचारधारा वालों ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग नहीं लिया था तो डिप्टी सीएम ने उल्टा सवाल दाग दिया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव किसी मंच से भारत मां की जय बोले हैं। यह तो भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की ताकत है कि अब विरोधी दलों के ऐसे नेता जो कभी मंदिर नहीं जाते थे, आज वे भी मंदिर जाने को मजबूर हुए हैं। अखिलेश यादव सत्ता नहीं मिलने से बेचैन हैं। उनका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पूरा देश मोदीमय है। यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस का चुनाव की रेस में कहीं अता-पता नहीं है। भाजपा ही देश व प्रदेश का वर्तमान है और भविष्य भी। राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर कहा कि वह 2024 के चुनाव को लेकर सिर्फ ट्वीट ही करते रह जाएंगे, जनता तो मोदी को अपना नेता मानती है। इसलिए 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है।
ब्लॉक प्रमुखों ने खोली अफसरशाही की पोल
सर्किट हाउस के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारियों का सम्मेलन हुआ। इसमें ब्लॉक प्रमुखों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने अफसरशाही की कलई खोली। पीलीभीत जिले के मरौरी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कहा कि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) उनकी सुनती ही नहीं।शाहजहांपुर के कटरा की ब्लॉक प्रमुख अर्चना गुप्ता ने कहा कि जिले के अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों के काम को नहीं सुनते। पीलीभीत जिले के ललौरीखेड़ा के ब्लाॅक प्रमुख अजय गंगवार समेत कई प्रमुखों ने कहा कि मनरेगा में क्षेत्र पंचायत कार्यदायी संस्था है पर उसे काम नहीं मिलते।
ये भी पढ़ें- बीवी की बेवफाई से टूटा ब्रजनंदन: नोट में लिखा- इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है... इसलिए सुसाइड कर रहा हूं
मुख्य विकास अधिकारियों से मुखातिब होकर डिप्टी सीएम ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख भी जनप्रतिनिधि हैं। महिला प्रमुख को इतना कहना पड़ रहा है, यह चिंता की बात है। अब मंडल भर के मुख्य विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने जिलों में ध्यान दें। किसी भी ब्लॉक में बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख में संवादहीनता का माहौल न बनने पाए।