फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya addressed the youth conference in Bareilly

बरेली में बोले डिप्टी सीएम: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में तिरंगा फहराना है, इसलिए 400 पार सीटें चाहिए

Tue, 30 Apr 2024 07:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 07:03 PM IST
सार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को बदायूं रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya addressed the youth conference in Bareilly
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। वहां तिरंगा फहराना है, इसलिए इस बार 400 पार सीटें चाहिए। सपा, बसपा व कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य खतरे में है। जनता ने इनको आईसीयू में भेज दिया है। अब ये लोग ऑक्सीजन मांग रहे हैं। जनता इन्हें ऑक्सीजन देने वाली नहीं। गुंडा, माफियाराज अब दोबारा नहीं आएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को बदायूं रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन में कहा कि मोदी ने वर्ष 2014 में देशवासियों से कहा था कि उन्हें 272 सांसद चाहिए तो देश ने उन्हें 283 सांसद दिए। इसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता ने उन्हें बहुमत दिया। वर्ष 2019 से पहले जम्मू कश्मीर में 370 लगी थी। पीएम ने इसे हटाने का वादा किया था और हटा दिया। मोदी जो कहते हैं वो पूरा करते हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि विरोधी कहते हैं कि भाजपा को 400 सांसद मिल गए तो लोकतंत्र, संविधान खतरे में पड़ जाएगा लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं। खतरा तो राहुल गांधी व अखिलेश यादव के राजनीतिक भविष्य को है। वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा को जिताकर जनता ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म कर दिया। अब व्यवस्था को खराब नहीं होने देना है। सपा की सरकार में बिजली नहीं आती थी, भाजपा की सरकार में बिजली जाती ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी न खाते हैं न खाने देते हैं- केशव
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले कहा जाता था कि एक रुपया भेजते हैं तो जनता के खाते में 15 पैसे पहुंचते हैं। मोदी ने सरकार में आने के बाद 52 करोड़ लोगों के खातों में 34 लाख करोड़ रुपये डाले और पूरी की पूरी रकम गरीबों को मिली। मोदी न खाते हैं न खाने देते हैं, इसलिए भ्रष्टाचारी परेशान हैं और जेल में हैं। 

इस दौरान बरेली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'नफरत की भाषा बोल रहा है विपक्ष'
डिप्टी सीएम ने कहा कि एक कांग्रेस नेता की बेटी ने अब लव जिहाद, जमीन जिहाद से आगे बढ़कर वोट जिहाद करने के लिए कहा है। विपक्ष अब नफरत की भाषा बोल रहा है। जबकि मोदी सबका साथ सबका विकास का नारा दे रहे हैं। 

सपा के पीडीए की व्याख्या करते हुए कहा कि इसका मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। ये केवल अपना विकास करते हैं। सपा नेता कोरोना के टीके पर सवाल उठाकर देश के वैज्ञानिकों पर सवाल उठा रहे हैं। देश के सैनिकों पर सवाल उठा रहे हैं। इन्हें अपने लोगों पर भरोसा नहीं है। ऐसे लोग किसी के नहीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed