फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dentist who raped a woman by giving her an intoxicating injection will now be jailed for 10 years

Bareilly News: महिला को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म अब 10 साल जेल में रहेगा डेंटिस्ट

Tue, 06 May 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dentist who raped a woman by giving her an intoxicating injection will now be jailed for 10 years
बरेली। स्पेशल जज फॉस्ट ट्रैक कोर्ट राघवेंद्र मणि ने इलाज के बहाने महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उससे दुष्कर्म करने के दोषी डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक) को 10 साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बसंत विहार कॉलोनी निवासी डेंटिस्ट डॉ.रवेंद्र प्रकाश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी 16 अक्तूबर 2021 को डॉ. रवेंद्र शर्मा के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्रकाश डेंटल क्लीनिक पर दांत का इलाज कराने गई थीं। डॉ. रवेंद्र ने नशीला इंजेक्शन देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। तीन नवंबर 2021 को पूछने पर उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन

यह भी बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर अपने क्लीनिक पर बुलाता है। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह पेश किए गए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने डेंटिस्ट को दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed