{"_id":"6897ba911251e393aa090216","slug":"dense-clouds-will-cover-the-sky-again-today-heavy-rain-is-expected-bareilly-news-c-4-vns1074-700534-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज फिर से छाएंगे घने बादल, तेज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज फिर से छाएंगे घने बादल, तेज बारिश के आसार
विज्ञापन
बरेली। बीते दिनों झमाझम बारिश के बाद तीन दिन से निकल रही धूप पर फिर बादलों का पहरा लगने वाला है। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर तीन दिन तक घने बादल मंडराने और बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार दोपहर करीब 20 मिनट में तीन मिमी बारिश हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अस्थायी उतार-चढ़ाव के साथ प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बीते तीन दिन तक प्रदेश के तराई इलाकों से गुजरते मानसून के दौरान सक्रिय मौसम तंत्र न बनने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। धूप निकलने पर उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बादलों का जमावड़ा नहीं लग सका। हालांकि, अब अरब सागर से उठने वाली नमी के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। दस अगस्त की शाम से घने बादल छाने, तेज बारिश का अनुमान है।
शुक्रवार को सुबह रिमझिम के बाद आसमान साफ हुआ और धूप निकली। दिन भर बादल, धूप की की लुकाछिपी जारी रही। अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम 31.2 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी सौ फीसदी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
31.2
25.6
धूप निकलेगी। हल्के घने बादल छाएंगे। बारिश के आसार हैं।
सुबह 5:39
शाम 6:56