फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dengue in a patient , confirming the death of four of the suspected fever

एक मरीज में डेंगू की पुष्टि, चार की संदिग्ध बुखार से मौत

Sat, 03 Sep 2016 01:16 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 03 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बारिश रुकते ही मच्छराें ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। डेंगू के मरीज सामने आने लगे है। जिला अस्पताल में दूसरा मरीज डेंगू का पाया गया है। इसकी जांच में पुष्टि हुई है। हालांकि 31 अगस्त को ही मरीज ने अस्पताल से छुट्टी करा ली थी। वहीं आंवला, शाही और नवाबगंज में तीन बच्चाें की मौत संदिग्ध बुखार से हुई है। एक बच्चे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

सूफी टोला का रहने वाला माजिद हुसैन का 8 वर्षीय पुत्र मो. फैज को 29 अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुखार के चलते इसकी डेंगू जांच कराई गई। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम को आई। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। माजिद ने इससे पहले ही अपने बेटे की अस्पताल से छुट्टी करा ली। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती बदायूं बिसौली के 12 वर्षीय सुरेंद्र की मौत हो गई है। वह बुखार से पीड़ित था।  
विज्ञापन

- शाही के खजुरिया में मौत
शाही के खजुरिया में शेरसिंह के आठ साल के बेटे रवि कुमार की शुक्रवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। ग्राम प्रधान के पति, परिवार समेत कई घरों में 150 से ज्यादा लोग बीमार हैं। छह माह से सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने से नालियों में कूड़ा-कचरा, गंदगी-कीचड़-बरसाती गंदे पानी के मच्छरों की फौज पल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाफिजगंज में बच्ची की मौत 
हाफिजगंज के गांव काशी धर्मपुर निवासी अजयपाल की पुत्री ततीशा (6) की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे आठ दिन से बुखार था। ग्रामीणों ने टीकाकरण व दवाई छिड़काव की मांग जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की है। 

- राजपुरा कलां में एक और मौत
आंवला तहसील क्षेत्र में तेज बुखार, वायरल और डेंगू के प्रकोप से लगातार ग्रामीणों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बरा सिरसा और गौंटिया गांव में 60 साल के लीलाधर की भी मौत हो गई। वह 15 दिन से बीमार थे। इस गांव में अब तक पांच लोग बुखार से दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed