फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dengu

डेंगू के नाम पर शुरू हो गया कारोबार

Mon, 31 Aug 2015 01:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 31 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर में डेंगू को लेकर प्राइवेट अस्पतालाें का कारोबार शुरू हो गया है। प्लेटलेट्स कम होने को ही डेंगू का कारण बताकर तमाम जांच कराई जा रही है और मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ऐसे ही दो मामले जिला अस्पताल में आए। डॉक्टराें ने उन्हें डेंगू बताया था।
विज्ञापन

 पुराना शहर के अफरोज मियां पांच दिन पहले एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। उनके शरीर में लाल चकत्ते थे और प्लेटलेट्स 40 हजार थी। डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू बताया और एक दिन भर्ती करने के साथ दो हजार रुपये की दवाएं लिख दी। अफरोज मियां ने एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी कराई और सीधे जिला अस्पताल चले गए। यहां जांच के बाद पता चला कि उन्हें मामूली बुखार था। इसी तरह बदायूं के रामनरेश की पत्नी वसुधा को भी डेंगू बताकर भर्ती किया गया। रामनरेश रुपये न होने का हवाला देकर मरीज की छुट्टी करा लाए। अब वसुधा का जिला अस्पताल में साधारण बुखार का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ के पास आई शिकायत
सीएमओ डॉ. विजय यादव ने कहा है कि डेंगू को लेकर शहर के प्राइवेट अस्पताल अफवाह न फैलाएं। कई मरीजाें ने शिकायत की है कि अस्पतालाें ने डेंगू के नाम पर  दस हजार रुपये का इंजेक्शन लगा दिया है। जानकारी ली तो पता चला कि मरीज को बिना रिपोर्ट दिए ही इलाज किया गया था। सीएमओ ने इस संबंध में सभी अस्पतालाें को पत्र जारी कर डेंगू की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर धान दें
प्लेटलेट्स कम होना डेंगू का लक्षण नहीं है। आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. रवि खन्ना बताते हैं कि बिना एलाइजा टेस्ट के डेंगू की पुष्टि नहीं करनी चाहिए। कोई भी मामला ऐसा आए तो स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल सूचना दे। उन्हाेंने बताया कि शरीर में एक लाख से अधिक प्लेटलेट्स कम होती है। जब तक 20 हजार से कम न हों तब तक प्लेटलेट्स न चढ़ाए। अगर मरीज में इम्युनिटी कम है और कहीं से भी ब्लीडिंग हो रही है तो 30 हजार प्लेटलेट्स काउंट में भी चढ़ा सकते हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. वीके धस्माना कहते हैं कि अफरोज मियां और रामनरेश को प्लेटलेट्स कम होने पर ही डेंगू बता दिया गया। अफरोज के शरीर में लाल चकत्ते होने से कारण जताया गया होगा, जबकि उसका कोई एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था। फिजीशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल बताते हैं कि जिनको डेंगू की बात बताई जाती हैं उनमें कभी हमारे यहां डेंगू नहीं निकलता।


खुद रखें ख्याल
साफ हो या गंदा किसी भी पानी का जमाव न होने दे। दिन में पूरी बांह के कपड़े पहने। मच्छरदानी और चादर का प्रयोग सोते समय करें। मच्छर भगाने की मशीन भी कमरे में लगा सकते हैं। कमर, पीठ, जोड़ो में दर्द, लाल चकत्ते हो तो सावधान हो जाएं। प्लेटलेट्स कम होने पर घबराएं नहीं, संपूर्ण आहार लें और डॉक्टराें से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed