फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demu will go from Bareilly City to Tanakpur from today

बरेलीः आज से बरेली सिटी से टनकपुर तक जाएगी डेमू

Sun, 16 Feb 2020 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Demu will go from Bareilly City to Tanakpur from today
demu - फोटो : अमर उजाला

डेली पैसेंजर की मांग पर अब बरेली सिटी-लालकुआं रूट पर सातों दिन चलेगी डेमू
विज्ञापन


यात्रियों का वेटिंग टाइम घटाने को सिटी स्टेशन-कासगंज पैसेंजर का ठहराव बदला

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों को होली का तोहफा देते हुए अपनी पूर्व घोषणा की मुताबिक सेकंड डेमू का संचालन शुरू कर दिया है। यह नई डेमू 17 फरवरी यानी आज से बरेली सिटी से टनकपुर तक जाएगी, इससे पूर्णागिरी जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। नई डेमू के संचालन के कारण लालकुआं-बरेली सिटी-लालकुआं, बरेली सिटी-कासगंज-बरेली सिटी और इज्जतनगर-पीलभीत के संचालन के समय में भी फेर बदल किया गया है। इसके अलावा अभी सप्ताह में छह दिन चलने वाली बरेली सिटी-लालकुआं-बरेली सिटी डेमू अब रविवार को भी चलेगी। खास यह है कि अब यह लालकुआं से काशीपुर तक चलेगी।
डेमू ट्रेन के अतिरिक्त रेक का संचालन सोमवार से शुरू होगा। अब तक डेमू बरेली सिटी स्टेशन से लालकुआं और पीलीभीत तक ही जाती थी, लेकिन डेमू का सेकंड रेक काशीपुर और दूसरा रेक टनकपुर तक जाएगा। साथ ही बरेली सिटी-लालकुआं रूट पर डेमू रविवार को भी चलेगी, अब तक यह ट्रेन रविवार को नहीं चलाई जाती थी।
विज्ञापन

यात्रियों का वेटिंग टाइम घटाने के क्रम में पीलीभीत से बरेली सिटी आने वाली ट्रेन 18.20 बजे के बजाय 17.35 बजे चलाई जाएगी, जिससे टनकपुर से आने वाले यात्रियों को पीलीभीत में 45 मिनट के समय की बचत होगी। इसके अलावा यह ट्रेन अब बरेली सिटी तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन पर टर्मिनेट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दैनिक यात्रियों की मांग पर लालकुआं-बरेली सिटी लालकुआं स्टेशन से 17.15 बजे के बजाय 17.45 बजे चलाया जाएगा। वहीं बरेली सिटी-कासगंज को बरेली सिटी से 20.45 बजे के बजाय अब 22.55 बजे चलाया जाएगा। रेलवे के इस परिवर्तन से लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी की ओर से आने वाले यात्रियों को बदायूं, सोरों व कासगंज के लिए सीधी सेवा प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed