{"_id":"6789723d334205387e09c29f","slug":"demonstration-regarding-toll-tax-jammed-bareilly-news-c-4-1-bly1039-563011-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टोल टैक्स को लेकर प्रदर्शन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टोल टैक्स को लेकर प्रदर्शन, लगा जाम
विज्ञापन
बहेड़ी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित मुंडिया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। टोल कर्मियों और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
इस दौरान प्लाजा पर आधे घंटे जाम लगा रहा। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व सीओ अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर धरनारत किसानों से संवाद किया। प्रदर्शन के बीच लंबी कतारें लगने के बाद टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को बिना टोल चुकाए ही रास्ता पार कराया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
किसान नेता इकबाल सिंह चीमा ने कहा कि टोल माफ करारा उनका हक है। वे देश के अन्नदाता हैं। किसानों के बच्चे से टोलकर्मी पहले मारपीट करते हैं, फिर मुकदमा दर्ज करा देते हैं। इस तरह की नीति नहीं चलने दी जाएगी। किसान नेता सरदार बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि वीआईपी को टोल माफी दी जा सकती है तो ऐसे में उन्हें क्यों नहीं। इस तरह किसानों ने टोल टैक्स माफ करने, कुछ दिन पूर्व टोल प्लाजा पर मारपीट के मामले में युवकों पर दर्ज रिपोर्ट वापस करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
किसानों के आंदोलन के बीच एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार सिंह और इंस्पेक्टर संजय तोमर ने हिदायत दी। अधिकारियों से किसानों में घंटों वार्ता हुई, जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। दूसरी वार्ता में टोल प्लाजा के मैनेजर सर्वेश शर्मा को भी शामिल किया गया। इसमें टोल प्लाजा के मैनेजर ने आश्वासन दिया कि उनकी गाड़ियों के नंबर नोट कर लिए जाएंगे और उनके टोल माफी कर दिए जाएंगे। इसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। संवाद