फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demonstration of factionalism in the protest against the arrest of Akhilesh

जबरन कलक्ट्रेट में घुसे प्रसपाई, पुलिस से धक्का-मुक्की

Tue, 05 Oct 2021 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of factionalism in the protest against the arrest of Akhilesh
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लखीमपुर की घटना का कर रहे थे विरोध, केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
बरेली। लखीमपुर-खीरी में हुई घटना के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ता रोकने के बावजूद जबरन कलक्ट्रेट में प्रवेश कर गए। इस दौरान पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की भी हुई।

दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोकने के लिए गेट पर पुलिस तैनात की गई थी। इसी बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए अंदर जाने लगे। कार्यकर्ताओं को अंदर आता देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने के लिए गेट बंद करने का प्रयास किया मगर प्रसपा कार्यकर्ता जबरन गेट धकियाते हुए अंदर प्रवेश कर गए। नारेबाजी करती भीड़ के कलक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। ड्यूटी पर तैनाती पुलिसकर्मियों ने तत्काल अंदर दौड़ लगा दी। इस दौरान कार्यकर्ता डीएम कक्ष की ओर मुड़ गए। प्रदर्शनकारियों को डीएम कक्ष की ओर जाता देख पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रसपाइयों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस को पीछे धकेलते हुए प्रसपा कार्यकर्ता डीएम कक्ष के बाहर तक पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने कक्ष के बाहर ही नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा होते देख सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत किया। डीएम कक्ष के बाहर ही ज्ञापन सौंप कार्यकर्ता वापस लौट गए। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed