{"_id":"5748a9f34f1c1ba525690fc5","slug":"demolition-in-the-park-in-the-embattled-lawmaker-and-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में तोड़फोड़ पर विधायक और चेयरमैन में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में तोड़फोड़ पर विधायक और चेयरमैन में ठनी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 28 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। विधायक निधि से बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगदीश गुप्त पार्क में पालिका प्रशासन के तोड़फोड़ कराने का मामला गरमा गया है। पूर्व मंत्री और विधायक धर्मपाल सिंह ने इस पर नाराजगी जताई है। भाजपा की स्थानीय इकाई ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कोतवाली में चेयरमैन के खिलाफ तहरीर भी दी है। उधर, चेयरमैन ने इसे पार्क के सुंदरीकरण का पहला चरण बताया है।
नगर के पुरैना तिराहे पर धर्मपाल सिंह ने अपनी विधायक निधि से यह पार्क बनावाया था। हाल ही में पालिका ने इस पार्क में तोड़फोड़ कराई है। इस बात से नाराज धर्मपाल सिंह का पत्र लेकर जिला महामंत्री संजीव सक्सेना, प्रभाकर शर्मा, वीर सिंह पाल, मनोज मौर्य, राजाराम बादशाह आदिपहले एसडीएम और फिर कोतवाल से मिले। धर्मपाल सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि विधायक निधि से बने पार्क में तोड़फोड़ करने का पालिका को कोई अधिकार नहीं है, जबकि चेयरमैन ने तोड़फोड़ कराकर उसमें रखी सरकारी संपत्ति का गबन कर लिया है। चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
वहीं पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली का कहना है कि नगर में इन दिनों पार्कों का सुंदरीकरण चल रहा है। बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद नियमानुसार इस पार्क को भी सही कराया जा रहा है। तोड़फोड़ भी इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कस्बे के विकास से बौखलाकर विरोधी अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कोतवाल बृजराज सिंह का कहना था कि पत्र में लगाए आरोपों की जांच कर रहे हैं। वैसे सुंदरीकरण के लिए जरूरी तोड़फोड़ की गई है तो उसमें कुछ गलत तो नहीं है।