फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demolition Action Taken Against Five Illegal Colonies In Bareilly

UP News: यहां लगातार दूसरे दिन चला बुलडोजर, अवैध तरीके से बसाई जा रही पांच कॉलोनियां ध्वस्त

Fri, 16 Feb 2024 07:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 07:41 AM IST
सार

Bareilly News:  बरेली में अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। बीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को पांच और अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। एक दिन पहले भी इतनी ही कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई थी। 

विज्ञापन
Demolition Action Taken Against Five Illegal Colonies In Bareilly
अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अवैध तरीके से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर लगातार दूसरे दिन बीडीए का बुलडोजर चला। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को बदायूं रोड पर पांच अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। 

विज्ञापन

 
बीडीए उपाध्यक्ष मानिकनंदन ए. ने बताया कि सुभाष नगर में 10 हजार वर्गमीटर में विपिन सड़क और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर रहे थे। अभिषेक छह हजार वर्गमीटर जमीन में बाउंड्रीवॉल व सड़क का निर्माण कर रहे थे और महेंद्र पांच हजार वर्गमीटर जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। 
विज्ञापन


इसी तरह ज्ञान प्रकाश ढाई हजार वर्गमीटर में और अंकुर साढ़े पांच हजार वर्गमीटर में सड़क, बाउंड्रीवॉल और मिट्टी का भराव कर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। कोई भी कॉलोनाइजर मानचित्र नहीं दिखा सका। इसके चलते सभी अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर से दस्तावेज जरूर ले लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि बुधवार को पीलीभीत रोड स्थित गांव जुल्फिकार में अलग-अलग जगहों पर पांच अवैध कॉलोनियां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। 

इससे पहले भी हो चुकी है कार्रवाई 
तीन फरवरी को बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। चार जनवरी को महानगर कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। सिमरा अजूबा बेगम, फरीदापुर इनायत खां और उड़ला जागीर में बगैर साइट प्लान और नक्शा स्वीकृत कराए बिना कॉलोनियों बसाई जा रही थीं। यहां अवैध निर्माण को ढहा दिया गया था। 

रामगंगा सेक्टर आवसीय योजना के पास गांव चंद्रपुर बिचपुरी में लगभग 40 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण हो रहा था। मानचित्र न दिखा पाने पर यहां 18 दिसंबर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। 12 दिसंबर को भोजीपुरा इलाके में 106 बीघा में बसाई जा रही आठ अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed