{"_id":"6705d1e1ea1f18939d0bb62c","slug":"demand-to-ban-overloaded-tractor-trolleys-siege-of-rto-bareilly-news-c-4-bly1015-497705-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रोक की मांग, आरटीओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रोक की मांग, आरटीओ का घेराव
विज्ञापन
बरेली। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को आरटीओ (प्रवर्तन) दिनेश कुमार का घेराव कर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संचालन पर रोक की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से हो रहे हादसों का हवाला भी दिया।
एसोसिएशन अध्यक्ष शोभित सक्सेना के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय पहुंचे ट्रांसपोर्टरों ने जिले भर में डग्गामारी और ओवरलोडिंग का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बाद में वह आरटीओ से मिले। पांच सूत्री ज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे के चनेहटी मालगोदाम से रोजाना सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन होता है। इससे ट्रांसपोर्टर का नुकसान हो रहा है।
कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पंजीकरण कराने के बाद इनका बड़े स्तर पर व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। रोक न लगने पर ट्रांसपोर्टर अपने ट्रकों की चाबियां आरटीओ को सौंपकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अमरजीत बक्शी, दानिश जमाल, पोपिंदर सिंह, केपी यादव, नीरज, देवेंद्र यादव आदि रहे। संवाद