फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand for a sports ground raised at the night meeting; complaints regarding electricity and encroachment also voiced.

Bareilly News: रात्रि चौपाल में खेल मैदान की उठी मांग, बिजली-अतिक्रमण की भी शिकायत

Sat, 13 Jun 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for a sports ground raised at the night meeting; complaints regarding electricity and encroachment also voiced.
बहेड़ी/मीरगंज। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर विकासखंड बहेड़ी के रतनगढ़ गांव में जन चौपाल रात्रि प्रवास कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी ने मुख्य अतिथि के रूप में अधिकारियों संग रात्रि प्रवास किया। इससे पहले उन्होंने ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर संग 20 लाख रुपये की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवन का भी उद्घाटन किया। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, आपूर्ति, चकबंदी और पेंशन विभाग से जुड़ी शिकायतें बताईं। ग्रामीणों ने खेल के मैदान की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि रतनगढ़ और आसपास के गांवों में कई फौजी हैं। युवा फौज और पुलिस में जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच चाहिए। संयुक्त मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, तहसीलदार भानु प्रताप सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकासखंड मीरगंज के गांव सिधौली में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। सांसद छत्रपाल सिंह, विधायक डॉ. डीसी वर्मा समेत अधिकारियों ने पौधरोपण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करके उनकी समस्याएं सुनीं। बिजली, राशन कार्ड, पेयजल, अतिक्रमण और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें मिलीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। सांसद और विधायक ने सरकार की ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। चौपाल का उद्देश्य समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना बताया गया।
विज्ञापन

महाशक्ति के रूप में पहचाना जाता है भारत : मंत्री
सिरौली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ागांव में आयोजित रात्रि चौपाल में कहा, मोदी जी के कार्यकाल में भारत विश्व में उभरती अर्थव्यवस्था बना है। अब भारत महाशक्ति के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने जिले के अफसरों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, यशु गुप्ता, अविनाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed