फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delivery facility started at three PHCs

Bareilly News: तीन पीएचसी पर प्रसव की सुविधा शुरू

Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Delivery facility started at three PHCs
नवाबगंज। तीन पीएचसी पर प्रसव की सुविधा शुरू हो गई है। इससे अब सीएचसी पर भीड़ कम होगी।
विज्ञापन

दूरदराज से प्रसूताओं को प्रसव कराने के लिए सीएचसी पर जाना पड़ता था। इससे कभी कभार केंद्र पर भीड़ भी पहुंचती थी। इसके चलते लोगों ने अतिरिक्त प्रसव केंद्रों पर यह सुविधा शुरू कराने की मांग की थी। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नवाबगंज की हरहरपुर मटकली, कल्याणपुरा हिकमत अली व रिछा के कुंडरा पीएचसी पर यह प्रसव की सुविधा शुरू कर दी है। स्वास्थ्य केंद्रों पर लेवर रूम, भोजन, बिजली, पानी व दवाओ की व्यवस्था की गई है।

सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अमित गंगवार ने बताया कि हरहरपुर मटकली में डाॅ. सलमा और शायमा, कल्याणपुर हिकमत अली में डाॅ. सीमा सिंह प्रसूताओं का प्रसव करा रही हैं। अभी तक हरहरपुर में चार और कल्याणपुर में पांच प्रसव हो चुके हैं। कुंडरा कोठी के इंचार्ज डाॅ. जलीस अहमद ने बताया कि कुंडरा पीएचसी पर अभी तक महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। सीएचसी के डाक्टरों की देखरेख में प्रसव की व्यवस्था कराई गई है। शीघ्र ही अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed