फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi Lucknow Highway: Truck stuck in pit, avoid overturning, long jam in Hulasangra

दिल्ली लखनऊ हाईवेः गड्ढों में फंसकर ट्रक पलटने से बचा, हुलासनगरा में लंबा जाम

Sun, 06 Dec 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi Lucknow Highway: Truck stuck in pit, avoid overturning, long jam in Hulasangra
demo photo - फोटो : demo photo
फतेहगंज पूर्वी/मीरानपुर कटरा। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा फाटक के पास गड्ढों में फंसकर एक ट्रक पलटने से बच गया। ट्रक बीच रास्ते में फंसने से हाईवे पर थोड़ी ही देर में लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जाम को खत्म कराने की कोशिश की लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इसके बाद वाहनों का रास्ता बदला गया, घंटों बाद ट्रक हटाए जाने से ही जाम से छुटकारा मिल सका।
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे फाटक पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। करीब दस दिनों से लगातार जाम लग रहा है। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे बरेली की ओर जा रहा ट्रक हुलासनगरा रेलवे फाटक पार करके बढ़ा तभी हुलासनगरा गांव के सामने निर्माणाधीन पुलिया के पास जाकर उसके एक साइड का पहिया गड्ढ़े में फंस गया। इस वजह से ट्रक तिरछा होकर पलटने की स्थिति में आ गया। ट्रक चालक ने जैसे-तैसे उसमें बल्लियों की टेक लगाकर उसे पलटने से बचाया। नतीजे में हुलासनगरा फाटक पर जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस जाम को खुलवाने में असफल हुई तब बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को जैतीपुर होकर निकालना शुरू कर दिया। करीब साढ़े दस बजे क्रेन से फंसे ट्रक को हटवाया गया। इसके बाद ही करीब बारह बजे जाम से छुटकारा मिल सका।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में हाईवे पर पलटा प्लाईबोर्ड से भरा ट्रक

फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज पर ओवरटेक करने की कोशिश में प्लाईबोर्ड से भरा एक ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि किसी के भी कोई चोट नहीं आई।
ट्रक ड्राइवर राहुल के मुताबिक वह हरियाणा से प्लाईबोर्ड लोड करके बनारस जा रहा था। पुलिस के मुताबिक करीब सवा चार बजे फतेहगंज पूर्वी ओवरब्रिज से पहले हाईवे पर ओवरटेक करने के कारण ट्रक पलट गया। ट्रक में भरे प्लाईबोर्ड ओवरब्रिज से नीचे आकर सड़क पर बिखर गए, जिसके चलते नगर के अंदर जाने वाली रोड भी बंद हो गई। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोड पर बिखरे पड़े प्लाईबोर्ड स्थानीय लोगों की मदद से हटवाए। तब जाकर रोड पर निकलने की स्थिति बन सकी। ड्राइवर और कंडक्टर दोनों सुरक्षित रहे। हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण लगभग एक घंटा यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को निकलवाया, लेकिन काफी देर तक हाईवे पर ट्रैफिक रेंगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed