{"_id":"6886991efb7c962f32085259","slug":"delay-in-trains-troubled-the-students-kumbh-express-arrived-five-hours-late-bareilly-news-c-4-vns1074-691408-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेनों की लेटलतीफी ने परीक्षार्थियों को किया परेशान, पांच घंटे देरी से आई कुंभ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेनों की लेटलतीफी ने परीक्षार्थियों को किया परेशान, पांच घंटे देरी से आई कुंभ एक्सप्रेस
विज्ञापन
बरेली। आरओ-एआरओ परीक्षा के दौरान सड़क मार्ग डायवर्जन के बीच रविवार को ट्रेनें भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। इसके चलते दूसरे जनपदों से परीक्षा देने के लिए आने वालों को परेशान होना पड़ा। हावड़ा से देहरादून के बीच चलने वाली 12369 कुंभ एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई। 12 अन्य नियमित गाड़ियों ने भी चार घंटे तक इंतजार कराया।
रविवार को 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से बरेली आई। 12204 गरीबरथ, 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस ने दो-दो घंटे इंतजार कराया। 19269 मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट, 12232 चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14524 हरिहर एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे देरी से आईं।
03312 चंडीगढ़-धनबाद विशेष गाड़ी ने सात घंटे इंतजार कराया। नियमित गाड़ियों में 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। संवाद
विज्ञापन
-- --
ट्रेनों पर दबाव, रोडवेज बसों को कम मिले यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को आरओ-एआरओ परीक्षा के चलते ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव रहा। हालांकि, डायवर्जन के चलते होने वाली परेशानी से बचने के लिए परीक्षार्थियों ने रोडवेज बसों से यात्रा को कम तरजीह दी। इसके चलते कई बसों में नाममात्र के यात्री नजर आए।
परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज ने पहले से तैयारियां की थीं। बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया था। परीक्षा में 1,9,656 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 7,607 परीक्षार्थी ही आए। एआरएम ने बताया कि अनुमान के मुताबिक यात्रियों की संख्या कम रहने से कोई समस्या नहीं हुई। सभी रूटों पर पर्याप्त बसों की पर्याप्त संख्या रही।
दूसरी ओर दोपहर 12:30 बजे परीक्षा छूटने के बाद जंक्शन पर भीड़ दिखी। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि रविवार को बरेली से शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियावाद, पीलीभीत, पूरनपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर के सामान्य टिकटों की ज्यादा बिक्री हुई। जंक्शन पर पहले से व्यवस्था की गई थी, लेकिन अनुमान के मुताबिक भीड़ कम रही।