फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Degree college students to take part in Modi ki pathshala

मोदी की पाठशाला में पढ़ेंगे डिग्री कॉलेजों के छात्र

Wed, 14 Feb 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 14 Feb 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
Degree college students to take part in Modi ki pathshala

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा की टेंशन दूर करने के लिए छात्रों से मुखातिब होंगे। पीएम की इस ऑनलाइन एग्जाम क्लास में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ही नहीं बल्कि डिग्री कॉलेजों के छात्र भी शामिल होंगे। कॉलेजों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद और सीबीएसई के कॉलेजों को पहले ही आदेश जारी हो चुके हैं। यूजीसी के निर्देश मिलने पर अब विश्वविद्यालय ने भी इसके लिए आदेश जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से एक घंटे तक छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इसमें परीक्षा से जुड़े सवाल, परीक्षा की पवित्रता और शुचिता बनाए रखने की बात होगी। माईजीओवी के माध्यम से हजारों छात्रों ने प्रधानमंत्री को अपने सवाल भी भेजे हैं। कार्यक्रम का प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया चैैनल पर होगा। विश्वविद्यालय ने इस बाबत कॉलेजों के कैंपस में टीवी, बड़ी स्क्रीन लगाकर छात्रों का प्रतिभाग कराने को कहा है। जहां टीवी की व्यवस्था नहीं है, वहां इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर या लैपटॉप पर पीएम की बात छात्रों को सुनवाने के लिए कहा है। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट भी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed