{"_id":"69753b0a5a579adc4302f6a5","slug":"deepu-ran-fastest-in-girls-category-bareilly-news-c-4-vns1074-813634-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बालिका वर्ग में सबसे तेज दौड़ी दीपू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बालिका वर्ग में सबसे तेज दौड़ी दीपू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
बरेली। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबॉल के खेलों में स्पर्धाएं हुई। इसमें बालिका वर्ग की 200 मीटर, 400 मीटर और 100 मीटर हर्डल में दीपू अव्वल रहीं।
इस दौरान बैडमिंटन बालक एकल वर्ग में कृष्णा अव्वल रहे, शिवम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और अंश ने तीसरे स्थान अपने नाम किया। बालक युगल वर्ग में गर्वित व रिषभ की जोड़ी ने उम्दा तालमेल के दम पर खिताब अपने नाम किया। शिवम व अंकुर की जोड़ी उपविजेता बनी।
बालिका एकल वर्ग में नेहा ने शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमाया। बालिका युगल में अदिति व नेहा की जोड़ी ने शानदार समन्वय के साथ पहला स्थान हासिल किया, वहीं डिंपल व शिवांगी की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
- एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में मो. जैस अव्वल रहे। 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रदीप राणा प्रथम स्थान पर रहे। 800 मीटर में रितिक, 1500 मीटर में रोहित, 110 मीटर हर्डल में रवि और लॉन्ग जंप में अमन ने पहला स्थान हासिल किया। रिले रेस में रामू, प्रदीप, अर्जुन और रितिक की टीम ने बेहतर तालमेल और गति के दम पर पहला स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में मानवी ने 100 मीटर दौड़ में दमदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया। दीपू 200 मीटर, 400 मीटर और 100 मीटर हर्डल में में प्रथम स्थान पर रहीं। सविता ने 800 मीटर, दीक्षा ने 1500 मीटर और सुहानी ने लॉन्ग जंप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। बालिका रिले रेस में दीपू, सविता, दीक्षा और अदिश्री की टीम अव्वल रही।
- फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दागे दमदार गोल
फुटबॉल बालक वर्ग में कुल चार टीमों ने भाग लिया। पहले मुकाबले में छात्रावास बी ने यूथ फुटबॉल संघ को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में छात्रावास ए ने पीलीभीत की टीम को 2-0 से मात दी। फाइनल मुकाबले में छात्रावास बी ने छात्रावास ए को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में आर्यन ने दोनों निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेन्द्र सिंह तोमर, स्टेडियम का समस्त स्टाफ, कोच, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे। संवाद