ये तस्वीर अच्छी है: कर्ज से डूबे पिता ने दी जान, पुलिस ने कराया बेटी का कन्यादान; थाने के स्टाफ ने खिलाया खाना
थाने के स्टाफ ने एक-एक बराती को खाना खिलवाया। एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सदर अमित चौरसिया और सीओ यातायात बीएस वीर कुमार भी बरात में पहुंचे। उन्होंने अपने सामने कन्यादान कराया, साथ ही वर-वधू को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्ज में डूबे पिता ने फंदे से लटककर जान दे दी तो बेटी की शादी की रस्मों को पुलिस ने पूरा कराया। पुलिस ने घराती बनकर बरातियों का स्वागत करते हुए कन्यादान कराया। बरात में एसपी, सीओ सदर, सीओ यातायात सहित पुलिसकर्मी शामिल हुए ओर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
16 अप्रैल को शाहजहांपुर के कमलनैनपुर निवासी रामआसरे का शव फंदे से लटका मिला था। खेती कर व ऑटो चलाकर परिवार का पालन करने वाले रामआसरे के ऊपर बैंक का कर्ज था। उनकी बेटी महिमा की शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन विवाह के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं कर पा रहे थे। उनकी मौत के बाद इंस्पेक्टर कांट दयाशंकर सिंह ने आर्थिक स्थिति के बारे में जाना तो बेटी की शादी का पूरा जिम्मा उठा लिया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने नेक कार्य कराने में कोई कसर नहीं रखने को निर्देशित किया। इंस्पेक्टर ने शादी की तैयारी कराई। मैरिज लॉन से लेकर उपहार आदि का इंतजाम कराया। बृहस्पतिवार की शाम को कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित मैरिज लॉन में जलालाबाद के एत्मादपुर से मनोज कुमार दूल्हा बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचे। बरात आने पर परिवार के लोगों के साथ पुलिस ने घराती बनकर बरातियों का आदर सत्कार किया। पुलिस ने चार सौ से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था की थी।
थाने के स्टाफ ने एक-एक बराती को खाना खिलवाया। एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सदर अमित चौरसिया और सीओ यातायात बीएस वीर कुमार भी बरात में पहुंचे। उन्होंने अपने सामने कन्यादान कराया, साथ ही वर-वधू को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। बड़ी बहन की शादी से बहन संजना, काव्या व भाई हिमांशु भी काफी खुश थे। पिता के जाने के बाद बहन की शादी का सपना पूरा हुआ तो सबकी आंखों में आंसू आ गए।