फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of three infected including bullion merchant, 152 new cases

सराफा व्यापारी समेत तीन संक्रमितों की मौत, 152 नए केस मिले

Wed, 29 Jul 2020 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Death of three infected including bullion merchant, 152 new cases
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
बरेली। सराफा व्यापारी समेत तीन और कोरोना संक्रमितों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। इधर, मंगलवार को जिले में 152 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें कोविड अस्पताल, सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, आईटीबीपी का एक जवान भी शामिल है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात सुरेश शर्मा नगर में रहने वाले 77 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें 20 जुलाई को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर, ठिरिया निजावत खां की रहने वाली 40 साल की महिला 26 जुलाई को वह पॉजिटिव पाई गई थी। उसकी 27 जुलाई की रात उनकी मौत हो गई। वहीं बड़ा बाजार के एक सराफा व्यापारी की भी कोरोना संक्रमण से दिल्ली में मौत हो गई।
विज्ञापन

तहसील सदर के एक बाबू के संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। बीडीए दफ्तर में भी सात दिनों के लिए आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उधर, इज्जतनगर मंडल मुख्यालय में तीन कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद डीजल शेट के तीन सेक्शन दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। शहर में कन्हैया टोला के हॉटस्पॉट बनने के बाद प्रशासन ने उससे सटे किला बड़ा बाजार और साहूकारा की दुकानें बंद करा दी हैं। शहर में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के चलते अब स्टेशनरी दुकानदारों ने भी तीन अगस्त तक के लिए दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed