फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death in suspicious circumstances of married

Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married
शेरगढ़। दहेज में पांच लाख रुपये व कार न मिलने पर ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच-पड़ताल की है। विवाहिता रिशमी के पिता ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता महबूब खां निवासी गांव इस्लामनगर मकसूदनपुर, देवरनियां ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रिशमी का निकाह थाना शेरगढ़ के गांव जुआ जवाहरपुर निवासी शाजिम खां पुत्र मजहर खां के साथ किया था। शादी के बाद से ससुराली कारोबार के लिए पांच लाख और कार की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर वे बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी की रात बेटी ने फोन कर बताया कि दहेज न देने पर ससुराली उसकी जान ले सकते हैं। इसके बाद देर रात फोन आया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। विवाहिता के तीन बच्चे हैं, जिसमें छोटा बच्चा तकरीबन दो माह का है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी डॉग स्क्वायड के साथ जांच की है। इस दौरान मौजूद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। इधर, थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि विवाहिता के पिता की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed