फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death from current

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, एक झुलसा

Tue, 06 Aug 2019 09:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
death from current
बिल्सी (बदायूं)। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया नंदा में मंगलवार को चिनाई कर रहे एक राजमिस्त्री की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वह बगैर पोस्टमार्टम के शव को घर ले गए हैं। वहीं अगोल गांव में एक व्यक्ति करंट लगने से झुलस गया।
विज्ञापन

ग्राम मुड़िया नंदा निवासी धर्मवीर (30) पुत्र खुशीराम राजमिस्त्री था। वह ठेके पर मकान बनाने का काम करता था। मंगलवार को वह गांव के ही प्रमोद कुमार का मकान बना रहा था। दीवार की चिनाई करने के दौरान अचानक उसका हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे वह लाइन से चिपक गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे लाइन से अलग किया और उसे नगर के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। राजमिस्त्री की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इधर, नगर के मोहल्ला खैरी रोड निवासी जिलानी पुत्र रफीक मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ अगोल रोड पर बकरियां चरा रहा था। उसी दौरान वह खेल-खेल में लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह करंट लगने से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत में अब कुछ सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed