{"_id":"5d3ae3868ebc3e6cfb087c22","slug":"death-bareilly-news-bly3700550120","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर में शुक्रवार को एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
ग्राम मुबारकपुर निवासी राजेंद्र यादव (45) पुत्र रामफल सिंह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क पर खड़े थे। छोटे भाई रामप्रताप के मुताबिक राजेंद्र गांव के लोगों से बात कर रहे थे। तभी अचानक वह सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर परिवार वालों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी राजेंद्र की मौत हो गई। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामप्रताप ने बताया कि उनके भाई की मौत हार्टअटैक से हुई है। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके कोई बच्चा नहीं है।